एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

प्रदेश युकां अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोला

Jammu Updated Thu, 24 Oct 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। प्रदेश युवा कांग्रेस के सात में से छह पदाधिकारियों ने बुधवार को बैठक कर प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष शहनवाज चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस अवसर पर पारित किए गए प्रस्ताव में पार्टी हाईकमान से अपील की गई है कि वह प्रदेश में युवा कांग्रेस के हित में उचित कदम उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश युवा कांग्रेस के उपप्रधान प्रणव शगोत्रा ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि प्रदेश अध्यक्ष शहनवाज चौधरी निहित स्वार्थों की पूर्ति में लगे हुए हैं और प्रदेश युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी की पूरी तरह से अनदेखी कर केवल चहेतों को ठेके दिलवाने और तबादलों की राजनीति कर रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश युवा कांग्रेस प्रधान पर आरोप लगाया गया कि उनके द्वारा उच्च प्रदर्शन, प्रदर्शन और कम प्रदर्शन करने वाले नेताओं की जारी सूची भेदभाव से भरी है और काम करने वाले लोगों को कम प्रदर्शन की सूची में डाला गया है। प्रदेश युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी का अध्यक्ष से विश्वास उठ चुका है। प्रस्ताव में प्रदेश युवा कांग्रेस के राज्य प्रभारी चेतन चौहान, राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के उपप्रधान राहुल गांधी, प्रभारी सूरज हेगड़े, भारतीय युवा कांग्रेस नई दिल्ली के प्रधान राजीव सतव, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव अंबिका सोनी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रो. सैफुद्दीन सोज, स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद से इस मामले में त्वरित कार्रवाई की अपील की गई है। प्रस्ताव में हस्ताक्षर करने वालों में उपप्रधान प्रणव शगोत्रा के अलावा महासचिव आरएस पठानिया, मंजीत सिंह जाट, आबिद कश्मीरी, डा. राशिद चौधरी और सचिव राजीव सिंह मन्हास शामिल है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें