जम्मू। रियासत में हर गुजरते दिन के साथ ठंड का कहर बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को लेह में तापमान शून्य से 12 डिग्री नीचे तक जा पहुंचा। इसके साथ ही शनिवार को लेह रियासत का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा। वहीं कारगिल में तापमान माइनस सात डिग्री, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग का तापमान माइनस 1.8 डिग्री, श्रीनगर का माइनस 2.1 डिग्री, दर्ज किया गया। जम्मू में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शहर का तापमान 10 डिग्री
और पढ़ें
से कम दर्ज किया गया। शुक्रवार की रात रियासत में सर्दी के इस सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात दर्ज की गई। जानकारी के मुताबिक घाटी में गिरते तापमान के चलते अभी से जल स्रोत जमना शुरू हो गए हैं।