एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

विशेषाधिकार समिति करेगी पूर्व सेनाध्यक्ष मामले पर फैसला

Jammu Updated Thu, 21 Nov 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। राज्य विधानसभा की विशेषाधिकार समिति करेगी पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह के खिलाफ सदन में आए विशेषाधिकार हनन के प्रस्ताव का फैसला।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में समिति की बैठक शीघ्र होने की संभावना है। सिंह द्वारा विस स्पीकर को भेजे गए जवाब की समीक्षा के बाद उन्हें सदन में बुलाने पर भी अंतिम फैसला होगा। विस सचिवालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी। विधानसभा स्पीकर मुबारक गुल को वीके सिंह का जवाब मिलने के बाद सियासी दलों की नजरें मसौदे पर लगी हैं। सूत्रों ने बताया कि बुधवार को स्पीकर मुबारक गुल ने विस सचिव के साथ इस मसले पर चर्चा की है। विधान परिषद में जनरल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का मामला परिषद की समिति के विचाराधीन है। परिषद के चेयरमैन अमृत मल्होत्रा ने स्पष्ट किया कि समिति ने इस पर कोई फैसला नहीं लिया है। गौर है कि पूर्व सेनाध्यक्ष ने राज्य के कश्मीर खित्ते से संबंधित मंत्रियों और विधायकों को सेना द्वारा फंड देने का खुलासा किया था।
उन्होंने कृषि मंत्री गुलाम हसन मीर का बाकायदा नाम भी लिया था। इसके बाद दो दर्जन से अधिक विधायकों और मंत्रियों ने विधानसभा में पूर्व सेनाध्यक्ष के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पेश किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें