एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

घने कोहरे के आगोश में रहा पूरा शहर

Jammu Updated Sat, 18 Jan 2014 05:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। घाटी और जम्मू संभाग के पर्वतीय क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी के चलते पारा लुढ़क गया है। जम्मू में दिनभर हल्के बादलों और कोहरे के छाए रहने से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम का मिजाज बदलने से तापमान भी सामान्य से नीचे चल रहा है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दी से बचने के लिए लोग सभी उपाय कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी से सर्दी में इजाफा हो सकता है। हल्के बादल छाए रहने से शुक्रवार को सुबह रोशनी में देरी से दिखी। दिनभर बादलों के छाए रहने से पूरी तरह से मौसम खुल नहीं पाया। बर्फीली हवाओं के चलने से बाजारों में भी लोगों की रौनक कम दिखी। जरूरी कामकाज के लिए लोग बाहर निकले।
सुबह और रात के समय दोपहिया वाहनों पर सफर करने से लोग परहेज कर रहे हैं। इस बीच सर्दी से बचने के लिए शहरवासी तमाम उपाय कर रहे हैं। जम्मू में शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह जम्मू संभाग के बटोत क्षेत्र में अधिकतम तापमान 10.5 और न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल में अधिकतम 10.6 और न्यूनतम 2.8 तथा भद्रवाह में अधिकतम 9.7 और न्यूनतम 1.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें