एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बारामूला, लद्दाख में 19 के बीच मुकाबला

Jammu Updated Thu, 24 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। राज्य में लोकसभा चुनाव के अंतर्गत आखिरी चरण के मतदान में बारामूला सीट पर 15 और लद्दाख सीट पर चार प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। नामांकन के आखिरी दिन लद्दाख सीट पर लेह में निर्वाचन अधिकारी के सामने चार प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए। सात मई को इन दोनों लोकसभा क्षेत्रों के मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के बागी उम्मीदवार और झंस्कार के पूर्व विधायक गुलाम रजा के चुनाव मैदान में डटे रहने से अब मुकाबला रोचक हो गया है। इसके अलावा लद्दाख में भाजपा के प्रत्याशी और पूर्व सांसद थुपस्तान चिवांग, कांग्रेस प्रत्याशी छेरिंग सैंफल और निर्दलीय सैयद मोहम्मद काजिम भी चुनाव लड़ रहे हैं। नामांकन वापस लेने की अवधि समाप्त होने के बाद निर्वाचन अधिकारी सिमरनदीप सिंह की प्रत्याशियों के साथ हुई बैठक के बाद निर्दलीय प्रत्याशी सैयद मोहम्मद कासिम को केतली और गुलाम रजा को कप का चुनाव निशान दिया गया। इस मौके पर जनरल पर्यवेक्षक नवीन महाजन भी मौजूद थे।
बारामूला के निर्वाचन अधिकारी डॉ. फारूक अहमद लोन ने बताया कि नामांकन वापस लेने की अवधि समाप्त होने के बाद अब इस लोकसभा क्षेत्र में 15 प्रत्याशियों के बीच ही मुकाबला होगा।
विज्ञापन

इनमें भाजपा के गुलाम मोहम्मद मीर, पैंथर्स पार्टी के सैयद अहमद शाह, पीडीपी के मुजफ्फर हुसैन बेेग, नेकां के शरीफुद्दीन शारिक, पीपुल्स कान्फ्रेंस के सलामुद्दीन बजाहद और गरीब आदमी पार्टी के अयाज अहमद सोफी प्रमुख रूप से शामिल हैं। अन्य सभी प्रत्याशी निर्दलीय हैं। निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न पर्यवेक्षकों के प्रवीण कुमार और डा. मुरली कृष्णा की मौजूदगी में प्रत्याशियों से हुई बैठक में आवंटित किए गए।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें