जम्मू। एमए स्टेडियम के इनडोर हाल में दो दिवसीय विशाल शर्मा मेमोरियल वुशु प्रतियोगिता वीरवार को शुरू हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन वुशु के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कुलदीप हांडू ने किया। प्रतियोगिता में पांच सौ के करीब खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन सब जूनियर लड़कों और लड़कियों के बीच मुकाबले आयोजित किए गए। लड़कों के पांच साल से कम आयु वर्ग के बारह किलोग्राम भार वर्ग में मधु ने पहला, गोविंद ने दूसरा, शौर्य ने तीसरा और अंश ने चौथा स्थान हासिल किया। पंद्रह किलोग्राम भार वर्ग में महरजोत ने पहला, गगन ने दूसरा, विधान ने तीसरा और मुकेश ने चौथा स्थान अपने नाम किया। लड़कियों के सात साल से कम आयु वर्ग में 18 किलोग्राम भार वर्ग में बुलबुल ने पहला, अयेश ने दूसरा और राशिकेा ने तीसरा, जबकि इक्कीस किलोग्राम भार वर्ग में आद्धया ने पहला, महक ने दूसरा और भारती ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी भार वर्ग और आयु वर्ग के लड़कों के मुकाबलों में रक्षत पहले, बलराज दूसरे, हर्षदीप तीसरे और ऋत्विक शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के चौदह साल से कम आयु वर्ग और 52 किलोग्राम भार वर्ग में रिया ने पहला, इशा ने दूसरा और वनिका ने तीसरा स्थान, जबकि नौ साल से कम आयु वर्ग के ओपन वर्ग में अन्नया ने पहला, जाह्नवी ने दूसरा और समैरा ने तीसरा स्थान अपने नाम किया। चौदह साल से कम आयु वर्ग में 36 किलोग्राम भार वर्ग में मानसी ने पहला, देव प्रिया ने दूसरा, दीपशिखा ने तीसरा और एजुशी ने तीसरा स्थान हासिल किया।