एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चोरी के दो मामलों में चार पकड़े

Jammu Updated Tue, 20 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। पुलिस ने पीर मिट्ठा में छह महीने पहले हुई चोरी के मामले को हल करने का दावा किया है। पुलिस ने चोरी का सामान बरामद कर लिया है। ग्रेटर कैलाश में हुई चोरी हुई नकदी और गहने भी बरामद कर लिए हैं। इन दोनों मामलों में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी अतुल कुमार गोयल नेे बताया पीर मिट्ठा पुुलिस थाने में मोहल्ला बाबा जीवन शाह के जुल्फिकार अहमद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके घर से 24/25 नवंबर की रात को सोने के जेवरात चोरी हो गए। इसके बाद पुलिस ने राजेंद्र बाजार निवासी अरुण शर्मा उर्फ गोल्डू को दबोचा। उससे 30 ग्राम सोने के जेवरात बरामद कर लिए। उधर, ग्रेटर कैलाश की नेहा रैना ने 22 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह किसी काम से घर से निकली। करीब 20 मिनट बाद ही घर वापस आई तो घर के ताले खुले हुए थे। घर में घुसते ही तीन चोर भाग निकले। घर से नकदी, सोने की अंगूठियां और अन्य जेवर चोरी हो गया था। इस मामले में पुलिस ने देवेेंद्र सिंह निवासी रामबन को पकड़ा। पूछताछ में उसने कबूल किया कि इस चोरी को उसने रामकुमार निवासी अरनास रियासी और मोहम्मद तारीक निवासी रियासी के साथ मिलकर अंजाम दिया है। सभी मौजूदा समय में गंग्याल में किराए के मकान में रहते हैं। पुलिस ने तीनों से सोने के जेवरात बरामद कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार कुछ सुनारों से भी पूछताछ की गई है, जिन्हें जेवरात बेचे गए हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें