एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मृतकों के वारिसों के लिए मांगा मुआवजा

Jammu Updated Thu, 19 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले सफाई कर्मियों ने बुधवार को टाउन हाल में नगर निगम प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और दो सफाई कर्मियों की मौत के लिए नगर निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली को जिम्मेदार ठहराया है। प्रदर्शनकारियों ने प्रधान देव आनंद गिल के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए मृृतकों के वारिसों को बीस लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। ऐसा न करने की स्थिति में आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान देव आनंद गिल ने आरोप लगाया है कि नगर निगम के दो कर्मचारियों की मौत गलत समय पर सैनिटेशन ड्राइव करवाने के चलते हुई है। जोकि ड्राइव मार्च और अप्रैल में हो जानी चाहिए। उसे निगम प्रशासन की ओर से मई-जून में की गई। इस दौरान गर्मी के चलते काम करने की स्थिति नहीं होती है, लेकिन सफाई कर्मियों के लगातार काम लिया गया।
प्रधान का आरोप है कि ज्यादा काम के दबाव के चलते उनकी मौत हुई है। प्रशासन की ओर से प्रत्येक मृतक के वारिस को बीस लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो भविष्य में वे सभी मजदूर संघ के बैनर तले सड़क पर उतर पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर तरसेम हंस, शंकर कुमार, अमर मोमन, यशपा, हरदेव सिंह, अजीत गिल, भारत हंस, सुशील गिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें