राजोरी। राजोरी के रहने वाले दो नागरिक अपने परिवारों के साथ मंगलवार को नेपाल के रास्ते राजोरी पहुंचे। दोनों परिवारों के कुल सदस्य सदस्य हैं। राजोरी पुलिस ने सबको गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से बालिग लोगों को ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर जम्मू पूछताछ के लिए भेज दिया गया। जिले के कोटरंका के गांव जगलानु का रहने वाला अब्दुल राशिद 1987 में पुंछ के मेंढर से अपनी पत्नी बेब जहान के साथ पीओके चला गया था, जबकि उसका भाई फकीर मोहम्मद 2005 में पासपोर्ट पर उससे मिलने गया था, लेकिन लौट कर नहीं आया। उसने वहीं पर शादी कर ली। राजोरी के एसपी मुब्बसर लतीफी ने बताया कि अब्दुल रशीद अपनी पत्नी बेब जहान, पुत्र मो. शफीक, मो. शकील, मो. कादिर, बानिश रशीद, मविश रशीद, पुत्र सरीश रशीद, इशा रशीद और पुत्र मो. विकास तथा भाई मो. फकीर अपनी पत्नी शाजिया कौसर और तीन बच्चे फरियन अली, मनिखा अली और इराज के साथ आया है। पूछताछ में बताया गया है कि वह 26 जून को नेपाल पहुंचे थे। इसके बाद वह बिहार के मुजफ्फरपुर में रहे। 30 जून को वे दिल्ली से ट्रेन के जरिए कश्मीरी व्यापारी बनकर जम्मू पहुंचे। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे वे कोटरंका थाने में पहुंच गए। यहां इन्होंने अपने आप को पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि एसपी का कहना है कि सूचना के आधार पर पुलिस ने पकड़ा है। वे अपने गांव जाने वाले थे, लेकिन बाद में पुलिस के पास चले गए।
और पढ़ें