एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बाबा बर्फानी के दर्शन का श्रद्धालुओं में उत्साह

Jammu Updated Wed, 02 Jul 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए मंगलवार को आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से पांचवें जत्थे में 1243 यात्री रवाना हुए। इसमें 839 पुरुष, 283 महिलाएं, 20 बच्चे और 101 साधु शामिल रहे। पिछले पांच जत्थों को बालटाल रूट से ही दर्शन के लिए भेजा जा रहा है लेकिन बुधवार को पहलगाम रूट से भी यात्रियों को भेजा जाएगा। इस रूट के खुलने की घोषणा से यात्रियों में उत्साह के साथ खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार तड़के 28 बड़े और सात छोटे वाहनों में सवार होकर श्रद्धालु बाबा के दरबार के लिए आगे बढ़े। चारों ओर बम बम भोले और जय शिव शंकर के जयघोष की धूम रही। हर कोई प्रभु का गुणगान कर सुख समृद्धि की कामना कर रहा था। यात्रा आगे बढ़ने के साथ भक्तों का जोश भी बढ़ता जा रहा है। आधार शिविर भगवती नगर भी पूरी तरह से शिव रंग में रंगा हुआ है। भक्तजन भजन कीर्तन कर पूरे माहौल को भक्तिमय बना रहे हैं। नाचते-झूमते शिव भक्तों की आस्था देखते ही बनती है। देशभर से भोले के भक्त सैकड़ों की तादाद में रोजाना पहुंच रहे हैं। पिछले दो दिन से शिव भक्तों का मौसम ने भी पूरा साथ दिया है। बीती रात हुई बारिश के कारण मंगलवार दिनभर तेज धूप का ज्यादा अहसास नहीं हुआ। इस बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने राजेंद्र पार्क में मौसम का मजा लूटा। वहीं, अगले दिन जाने वाले जत्थे के लिए यात्रियों ने खूब खरीदारी की। इसमें मौसम के हिसाब से चीजें खरीदी गईं। पर्यटन विभाग के सूचना केंद्र से बुधवार को पहलगाम रूट से यात्रियों को भेजने की जानकारी दी गई। इसमें पहले से ही इस रूट के पंजीकृत यात्रियों को जत्थे में शामिल किया जाएगा लेकिन पहलगाम रूट के लिए करंट रजिस्ट्रेशन अभी नहीं की जा रही है। दिल्ली निवासी रामेश्वर शर्मा ने कहा कि पारंपरिक पहलगाम रूट से यात्रा करने में अलग ही आनंद मिलता है। भगवान शिव के प्राकृतिक सौंदर्य के साथ कई धार्मिक स्थलों के दर्शन का मौका मिलता है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें