जम्मू। शहर में खोदे गए गड्ढों की जानकारी देने वाले साइन बोर्ड नहीं लगे होने से हादसों की संख्या में वृृद्धि होती जा रही है। सोमवार की रात जहां सिटी से आ रहे युवकों की मोटरसाइकिल बिक्रम चौक पर बने गड्ढे में गिर गई, वहीं शहर के अन्य हिस्सों में खुदाई के कारण घटनाएं होने की सूचनाएं चर्चा का विषय बन रही है। बता दें कि बिक्रम चौक में रात का अंधेरा होने के कारण बाइक सवार को आगे कुछ नजर नहीं आया और बाइक गड्ढे में गिरने से नानक नगर निवासी गगनदीप सिंह की मौत हो गई। मंगलवार की दोपहर में एशिया चौक पर चल रहे फ्लाईओवर के कार्य में निर्माण कंपनी का एक ट्रक नीचे गिर गया। इसी तरह से ज्यूल चौक में खुदाई करके सीवरेज पाइप डालने का कार्य किया जा रहा है। जहां पर भी लोगों को एक ही सड़क वाहनों की आवाजाही को बहाल रखना पड़ता है।
और पढ़ें