एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अब कुछ दिन रहेगी प्रचंड गर्मी से राहत

Jammu Updated Fri, 25 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। जम्मू संभाग में मानसून कमजोर होने के कारण जहां लोगों का गर्मी से बुरा हाल था, वहीं किसानों को भी अपनी धान की पनीरी की रोपाई की चिंता सता रही थी।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

हर दिन प्रचंड धूप के कारण संभाग में सूखे जैसे हालात बनते जा रहे थे। अब दो दिन हुई जोरदार बारिश के बाद जहां लोगों ने ठंडक महसूस की है और प्रचंड गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। जम्मू शहर के लोग नहर किनारों पर जा कर गर्मी से निजात पाने की कोशिश करते थे। अब कुछ दिन के लिए प्रचंड गर्मी से लोगों को राहत मिल जाएगी। यही नहीं बारिश के बाद सब्जियों के दामों में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। सूखे के हालात बनने के चलते सब्जियों की कीमतें भी आसमान छूने लगीं थीं। अब किसानों द्वारा उगाई गई सब्जियों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिलने के कारण सब्जियों की पैदावार अच्छी होने की उम्मीद है। इसलिए किसानों को बारिश से सहारा मिला है। नकदी फसलें उगाने वालों को भी बारिश से राहत मिलेगी। कुल मिलाकर राहत के साथ-साथ बारिश लोगों का नुकसान भी कर गई।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें