एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जम्मू में पुलिसकर्मियों की कमी, सुरक्षा पर सवाल

श्रीनगर/ब्यूरो Updated Thu, 18 Oct 2012 02:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

शीतकालीन राजधानी जम्मू में पुलिस विभाग को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कांस्टेबलों की कमी सामने आ रही है। यह परेशानी उस समय और बढ़ जाएगी जब जम्मू में दरबार अपना काम शुरू करेगा। शहर के अंदर सख्त वीआईपी ट्रैफिक के साथ धार्मिक और अन्य पर्यटक स्थलों पर लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है। इस बात का खुलासा विधानसभा सत्र के दौरान कैग द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट में हुआ।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक 550 से ज्यादा कांस्टेबलों की पोस्ट, 31 हेड कांस्टेबल और दस सब इंस्पेक्टर के पद रिक्त पड़े हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि पांच साल पहले विभाग में रिक्त पदों की संख्या इतनी ज्यादा नहीं थी। वर्ष 2006 में सिर्फ 92 पोस्टें ही खाली थीं। 2011 में 2,124 कांस्टेबलों के लिए पद सेंक्शन किए गए। इन पदों में से सिर्फ 1556 ही भरे गए और 568 खाली रह गए। पुलिस विभाग में कांस्टेबलों की इतनी कमी से कार्यप्रणाली पर भी असर पड़ रहा है।

कैग की टीम ने शहर के पांच स्थानों का दौरा किया था। जिनमें पक्का डंगा थाना में 109 कांस्टेबल की जगह मात्र 21 कांस्टेबल, सतवारी पुलिस स्टेशन में 56 की जगह 12 कांस्टेबल मौजूद हैं। जझर कोटली में 25 पद खाली पड़े हैं। इसी तरह से अखनूर में 82 पोस्टों पर 20 और दोमाना पुलिस स्टेशन में 42 कांस्टेबल की जगह 19 ही कार्य कर रहे हैं। वहीं पुलिस में भर्ती किए गए 119 फालोअर्स की जगह 185 फालोअरों की संख्या बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें