उधमपुर। आंगनबाड़ी वर्कर्स ने शनिवार को डीसी से मुलाकात की। इस दौरान डीसी ने बताया कि आंगनबाड़ी वर्कर्स का दस महीने का बकाया वेतन जारी कर दिया गया है। इसे अलग-अलग मदों के फंड से जारी किया है। अन्य मांगों को पूरा करना डीसी के अधिकार में नहीं है। उधर, आंगनबाड़ी वर्कर्स ने डीसी से मुलाकात के बाद लंबित मांगों को लेकर श्रीनगर जाने का मन बनाया है।
और पढ़ें
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वर्करों को 35 सौ रुपये वेतन मिलता है। हेल्पर का वेतन छह हजार रुपये और आंगनबाड़ी वर्कर्स का वेतन दस हजार रुपये महीना करने की मांग को लेकर श्रीनगर में सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन के दौरान अंजू देवी ने कहा कि राज्यपाल से आंगनबाड़ी वर्कर्स के मुद्दे को लेकर 22 जुलाई को बैठक होगी। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है, उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जो सामान बच्चों के लिए दिया जाता है, वह भी खराब है। उन्हें रखने की जगह भी नहीं है। आंगनबाड़ी वर्कर्स की समस्याएं काफी हैं। उन्हें राज्यपाल से उम्मीदें है कि वह उनकी मांगों पर गौर करेंगे।