एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पीएचसी में डाक्टर सहित कई कर्मचारी रहे गैरहाजिर

Updated Sat, 23 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग के चीफ मेडिकल आफिसर डा. केसी डोगरा ने शुक्रवार को प्राइमरी हेल्थ सेंटर गढ़ी का औचक दौरा किया। इस दौरान डाक्टर सहित कई कर्मचारी गैरहाजिर रहे। इस पर उन्होंने उसी समय ब्लाक मेडिकल आफिसर टिकरी को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

औचक दौरे के दौरान सीएमओ ने पीएचसी टिकरी में डा. समीर कौल, सीएचओ परमजीत सिंह, डेंटल असिस्टेंट भूपिंद्र सिंह, बीएचडब्ल्यू विश्वनाथ, एनओ जैंथ को पीएचसी से गैरहाजिर पाया। इन्होंने छुट्टी पर रहने का कोई आवेदन भी नहीं दिया था। उन्होंने उसी समय बीएमओ टिकरी को नियम अनुसार सभी पर कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए। सीएमओ ने पीएचसी का पूरा रिकार्ड भी जांचा और कमियां पाए जाने पर सुधार के निर्देश दिए। इसके साथ ही स्टाफ को समय पर पीएचसी पहुंचने, ड्रेस कोड का पालन करने और पीएचसी में सफाई रखने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें