एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जम्मू में अमर उजाला के 'लक्ष्य-2017' का समापन

Updated Mon, 05 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू।
‘अमर उजाला’ की ओर सेे रविवार दूसरे दिन कच्ची छावनी जम्मू स्थित सिटी पैलेस में दो दिवसीय करियर और शिक्षा मेला, अमर उजाला लक्ष्य स्कालरशिप 2017 का समापन हो गया। आखिरी दिन भी नि:शुल्क स्कालरशिप टेस्ट में बड़ी संख्या में बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी ने हिस्सा लिया। शिक्षा मेले में टेस्ट समेत शिक्षा संबंधी किसी भी परेशानी को समझने के लिए शिक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञों की उपस्थिति रही। उन्होंने बच्चों और उनके परिवार वालों की जिज्ञासाओं को शांत किया।
मेले में विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों, स्पेशल सेशन और कई कंपनियों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। मेले के दूसरे दिन विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के लिए अमर उजाला की छात्रवृत्ति योजना को मौजूद छात्रों के परिवार वालों ने काफी सराहा। उनका कहना था कि इस परीक्षा के जरिए उनके बच्चों को भविष्य बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है। स्कालरशिप से बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में और भी बेहतर कार्य कर सकते हैं। शिक्षा मेले में हीरो इलेक्ट्रिक व्हीकल प्राइवेट लिमिटेड, साईं इंस्टीट्यूट, गैलेक्सी ग्रुप आफ एजूकेशनल इंस्टीट्यूशंस, रायत बहारा यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ और एब्रिक्स कोचिंग जैसे कई बड़े शिक्षण संस्थानों ने स्टाल लगाए।
विज्ञापन

परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों ने खुशी जताते हुए कहा कि इस परीक्षा के जरिए उन्हें अपना भविष्य संवारने का मौका मिल सकता है। इसमें विद्यार्थियों की करियर संबंधी समस्याओं के समाधान के साथ सही मार्गदर्शन किया जा रहा है। इस टेस्ट में टाप दस विद्यार्थियों को 25 हजार रुपये की स्कालरशिप दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें