एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

एक और आतंकी का शव बरामद

Updated Tue, 06 Mar 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

श्रीनगर। शोपियां के लहनू में सुरक्षा बलों पर हमले में शामिल दूसरी गाड़ी को भी बरामद कर लिया गया है। सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में मारे गए लश्कर के एक अन्य आतंकी आशिक हुसैन भट्ट का शव भी बरामद कर लिया है। इसके साथ ही मारे गए आतंकियों की संख्या दो हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैन्य प्रवक्ता के अनुसार शोपियां मुठभेड़ में मारे गए लोगों के तार आतंकियों से जुड़े थे और सुरक्षा बलों ने आत्मरक्षा के लिए फायरिंग की। सेना ने दावा कि मोबाइल व्हीकल चेक पोस्ट पर आतंकियों ने हमला किया। कहा कि पहनू गांव के नजदीक ट्रेज पिंजुरा सड़क पर सुरक्षा बल के जवान तैनात थे। तभी उन पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। तेज गति से दो गाड़ियों में सवार आतंकियों ने हमला किया। दोनों गाड़ियां ट्रेंज गांव की तरफ से आ रही थी। सुरक्षा बलों ने सर्च लाइट से इन गाड़ियों को देखा और उन्हें रुकने के लिए कहा। इस पर दोनों तरफ से गोलियां चलनी शुरू हो गई। एक गाड़ी नाले के पास रुकी और उसमें गिर गई। दूसरी गाड़ी घटनास्थल से निकलने में कामयाब हो गई। मुठभेड़ के दौरान लश्कर ए तैयबा का एक आतंकी आमिर अहमद मलिक मारा गया। पिछले साल जुलाई से आमिर क्षेत्र में सक्रिय था। नौ बजे के करीब दूसरे आतंकी आशिक हुसैन भट्ट का शव भी सैदपोरा गांव स्थित सेबों के बाग से बरामद किया गया। आशिक हुसैन भी लश्कर ए तैयबा का आतंकी था। घटनास्थल से करीब दो मीटर दूरी पर उसे मृत पाया गया, जबकि कार में एक अन्य व्यक्ति का शव भी बरामद किया गया। जिसकी पहचान गौहर अहमद लोन के तौर पर हुई है। देर शाम तक क्षेत्र मेें तलाशी अभियान जारी था।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें