उधमपुर/चिनैनी। सुद्धमहादेव में आयोजित मेला देखने गया किशोर चिनैनी के दोमेल में अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे चिनैनी अस्पताल से जिला अस्पताल लाया गया और हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल से जीएमसी रेफर कर दिया गया।
जानकारी अनुसार दोपहर करीब एक बजे अक्षय(16) पुत्र जय सिंह निवासी कट्टी लांदर मार्ग के किनारे चल रहा था कि अचानक एक वाहन ने टक्कर मार दी। घायल अवस्था में किशोर को पुलिस ने सीएचसी चिनैनी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे किशोर को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में भी उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर जीएमसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।