अमर उजाला ब्यूरो जम्मू।देशव्यापी लॉकडाउन में प्रदेश में दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, बिहार आदि राज्यों के श्रमिक प्रदेश में फंसे है। इन श्रमिकों की मदद और उन्हें घर वापिस भेजने के लिए श्रम विभाग ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। हेल्पलाइन पर संकर्प नहीं कर पाने पर श्रमिक पैदल ही अपने घरों की और रवाना हो रहे है। शहर के बेलीचराना में काम करने वाले श्रमिक जब हेल्पलाइन नंबर पर संकर्प नहीं कर पाए तो उन्होंने सोमवार को पैदल अपने घरों की लिए सफर शुरू दिया। श्रम विभाग ने प्रवासी श्रमिकों को घर भेजने की जिम्मेवारी सौंपी गई है। इसको लेकर विभाग ने दो हेल्पलाइ नंबर जारी किए है।इन हेल्पलाइन नंबरों पर श्रमिक संकर्प नहीं कर पा रहे है।बिहार के चमपारन के रहने वाले श्रमिक प्रदीप ने कहा कि जब हमे पता चला की कोई नंबर जारी किया तो हमने बेलीचारा में पुलिस चौकी में पता किया, लेकिन हमने वहां से बिना कोई जानकारी दिए वापिस भेज दिया। फिर कही से नंबर का पता चला, लेकिन दो दिनों से संकर्प कर रहे फोन ही नहीं लगता है।उन्होंने कहा कि उनकी बस्ती के सामने रहने वाले लोग सौ लोग पैदल घरों के लिए रवाना हुए है।लॉकडाउन में काम और राशन की कमी है। इस पर कोई मदद नहीं मिल रही है। यहां रहने से अच्छा है कि पैदल ही चले जाए।श्रम विभाग के नंबरों पर संकर्प नहीं हो पा रहा है।पहले तो नंबर कनेक्ट ही नहीं हो पाता, क्नेट हो जाए तो व्यस्त बताता है।इसमें श्रम अधिकार शाविका का संकर्प नंबर 7889663055 बंद आता है।
और पढ़ें