जम्मू कश्मीर में चिनैनी नाशरी टनल के उद्घाटन के बाद पीएम के भाषण की सबसे खास बात ये रही कि पीएम ने पूरे भाषण के दौरान पूरी बात जम्मू-कश्मीर के युवाओं और देश के विकास से जोड़कर रखी। ये नजारा बेहद खास तब हो गया जब पीएम का संबोधन शुरू होते ही सभा स्थल पर मौजूद लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए।
दरअसल पीएम ने अपने संबोधन में ये कहा कि मैंने सिर्फ सुरंग के उद्घाटन की रस्म अदा की है और चाहता हूं कि लोग मेरे साथ इसका उद्घाटन करें। इस दौरान पीएम ने लोगों से कहा कि लोग अपने मोबाइल निकालें और उसके टार्च को जलाकर उनके साथ सुरंग के उद्घाटन के साथी बनें।
पीएम ने जैसे ही ये बात कही सभा में मौजूद लोगों ने मोदी मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद पीएम ने कश्मीर के नौजवानों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि कश्मीर घाटी के नौजवान पत्थर काटकर देश का भाग्य बदलने में लगे हैं। पीएम ने कहा कि कश्मीर के नौजवान पत्थर की ताकत को समझें।
विज्ञापन
भाषण में कश्मीर घाटी के हालातों का जिक्र
पीएम माेदी
- फोटो : FILE PHOTO
पीएम के संबोधन के दौरान कई बार उन्होंने कश्मीर के युवाओं को अपने भाषण के जिक्र में शामिल किया। पीएम ने कहा कि कश्मीर के कुछ भटके नौजवान पत्थरबाजी की घटनाओं में शामिल होते हैं वहीं उसी कश्मीर के नौजवान पत्थर काटकर देश का भाग्य बदलने में जुटे हैं।
पीएम ने कहा कि कश्मीर के युवाओं ने दिन रात काम करके सुरंग का निर्माण किया है। कश्मीर के हालातों का जिक्र करते पीएम ने कहा कि 40 साल तक खून के खेल में अनेक निर्दोषों ने जान गंवाई और किसी को कुछ हासिल नहीं हुआ।
इस दौरान अगर लहूलुहान हुई तो सिर्फ मेरी कश्मीर घाटी हुई है। पीएम के संबोधन से पहले मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग व जहाजरानी मंत्री ने भी लोगों को संबोधित किया।