सांबा। जिले के किसान गेहूं की फसल के लिए डीएपी खाद नहीं मिलने से चिंतित एवं निराश हैं। किसानों के अनुसार कि जब भी फसल लगाने का समय होता है तो उन्हें खाद और बीज उपलब्ध नहीं होते हैं। इस कारण समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
और पढ़ें
किसान पृथी सिंह, राज कुमार, बलबीर कुमार और राजेश कुमार ने बताया कि गेहूं की बिजाई के दौरान डीएपी खाद की कमी हो जाती है। किसानों ने बिजाई के लिए खेत तैयार कर रखे हैं। अब उन्हें बीज व खाद का इंतजार है। इसके लिए वह खाद डिपो पहुंच रहे हैं, लेकिन मायूसी हो रही है। इससे किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। उन्होंने उप राज्यपाल अपील की है कि किसानों को समय पर खाद और बीज उपलब्ध करवाए जाएं। कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार कि सोमवार तक डीएपी खाद के आने की संभावना हैं।