एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अलगाववाद और संप्रदायवाद एक ही सिक्के के दो पहलू: महबूबा मुफ्ती

ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 16 Jun 2016 10:23 AM IST
विज्ञापन
र‌ियासत की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : PTI
विज्ञापन

Next Article

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि अलगाववाद और संप्रदायवाद दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों समाज और राष्ट्र को बांटते हैं। किसी भी प्रकार के अतिवाद के परिणाम घातक होते हैं। कश्मीर में हिंसा से शांति प्रयासों को झटका पहुंचाने की कोशिश की जा रही है तो जम्मू में धार्मिक तनाव फैलाकर माहौल खराब करने की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू सबसे अधिक धर्मनिरपेक्ष रहा है। यदि यहां भी धर्म आधारित राजनीति होने लगेगी तो फिर हम वही हालात पैदा करेंगे जो कश्मीर में अलगाववादी कर रहे हैं। धर्म और अतिवाद को राजनीति से कतई नहीं जोड़ा जाना चाहिए। जम्मू को बचाने के लिए सबको मिलकर काम करना होगा। वे बुधवार को जम्मू विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में बोल रही थीं। 

उन्होंने कहा कि अतिवाद का खामियाजा ही आज खाड़ी तथा मुस्लिम देश भुगत रहे हैं। धर्म आधारित राजनीति के चलते रोज खून खराबे हो रहे हैं। आज पूरी दुनिया में मुसलमानों को शक के नजरिये से देखा जाता है। 
विज्ञापन

जम्मू ने आतंकवाद के दौर अपना पानी, बिजली बांटा हैं

पीडीपी की अध्यक्षता महबूबा मुफ्ती - फोटो : PTI
जम्मू ने धर्मनिरपेक्षता का परिचय देते हुए आतंकवाद के दौर में कश्मीर को अपनाया न केवल कश्मीरी पंडितों को बल्कि मुसलमानों को भी अपने साथ रखा। अपना पानी दिया और बिजली बांटी। भाजपा के साथ गठबंधन के पीछे भी दूरियों को मिटाना ही मकसद था। जम्मू और कश्मीर के बीच की खाई को पाटना था। साथ ही राज्य और दिल्ली के बीच और दो पड़ोसी राष्ट्रों के बीच की दूरी को समाप्त करना मकसद था। 

युवा साथियों से इंट्रैक्शन न होने का मलाल
महबूबा ने कहा कि उनकी इच्छा थी कि कार्यक्रम में युवा साथियों से इंट्रैक्ट करेंगी। उनसे बातचीत कर उनके विचार सुनेंगी। लेकिन यहां तो युवा ही नहीं हैं। उम्मीद है कि जल्द ही उनकी यह इच्छा भी पूरी होगी। 

विश्वविद्यालय में राजनीतिक गतिविधियों को न रोकें
मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय भविष्य की अंतिम नर्सरी है। युवाओं में सपने को लेकर उड़ान होती है। राजनीतिक नेतृत्व भी यहीं से निकलता है। इसलिए राजनीतिक गतिविधियों को हाईजैक नहीं किया जाना चाहिए। उन्होेंने साफ कहा कि विश्वविद्यालय में राजनीतिक गतिविधियों को कतई न रोका जाए। युवा विकास और अच्छे विचारों पर अपने को केंद्रित करें।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें