विज्ञापन

'संसार' पर कहे शायरों के अल्फ़ाज़

deepali agrawal

Kavya Charcha
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  

हर ख़ुदा जन्नतों में है महदूद
कोई संसार तक नहीं पहुंचा
- अजय सहाब


मैं जिन को अपना कहता हूं कब वो मिरे काम आते हैं
ये सारा संसार है सपना सब झूटे रिश्ते-नाते हैं
- आजिज़ मातवी

विज्ञापन

संसार की हर शय का इतना ही फ़साना है
इक धुंध से आना है इक धुंध में जाना है
- साहिर लुधियानवी


सब है फ़ानी यहां संसार में किस का क्या है
फ़िक्र फिर भी है तुझे अपना पराया क्या है
- अजय सहाब

नाम सुनता हूं तिरा जब भरे संसार के बीच
लफ़्ज़ रुक जाते हैं आ कर मिरी गुफ़्तार के बीच
- अदील ज़ैदी


ये माना कि सपना है संसार लेकिन
ये सपनों का संसार कितना हसीं है
- हैरत गोंडवी

खाते हैं हम हचकोले इस पागल संसार के बीच
जैसे कोई टूटी कश्ती फंस जाए मंजधार के बीच
- सरस्वती सरन कैफ़


कौन वाक़िफ़ नहीं संसार के सच से लेकिन
सब का संसार की हर चीज़ पे मन डोलता है
- राजेश रेड्डी

गलियां हैं बहुत सी अभी दीवार के आगे
संसार मिलेंगे तुझे संसार के आगे
- क़ैसर ख़ालिद


यूं ही गले लगाएगा
ऐसा तो संसार नहीं
- दीपक शर्मा दीप

5 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all