बड़े - बड़े विषधर आज विषहीन हैं,
सबसे बड़ा विषधर एक विषहीन है।
विषहीन विषधर के विष लाइलाज है,
विषयुक्त विषधर के विष का हर इलाज है।
विषधर जो काट ले तो आदमी मरता नहीं,
आदमी जो काट ले तो आदमी बचता नहीं।
भाव के बिना जगत में, सारे भावहीन हैं
सबसे बड़ा ......
कर्म के प्रभाव से जो भी फल उगा रहे,
अपने फल को आप खाके सभी बौरा रहे।
असत्य के पीछे काफिलों का काफिला बनता गया,
सत्य के पीछे इक्के-दुक्के साथ में चलता गया।
सत्य के बिना जगत में सारे सत्य विहीन हैं,
सबसे बड़ा....
गलती से गलती हुई और गलत ही सीखता गया,
अपनी ही बर्बादी की खुद दास्तां लिखता गया।
गलत तो है गलत मगर गलत जो ना सुधार है,
आज अगर जीत गये कल हमारी हार है।
जीवन का अर्थ यहाँ बिना जीत अर्थहीन है।
सबसे बड़ा....
मनुष्य ने मनुष्यता का मार्ग भूलता गया,
अपना मार्ग छोड़ दूसरों पे दौड़ता गया।
विवेकशील होने का वो फर्ज भूलता गया,
क्या चुकाने आये थे वो कर्ज भूलता गया।
मार्ग से परे गति वो गति गतिहीन है,
सबसे बड़ा...
@अजीत कुमार
गया, बिहार
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें