पानी पी लेने से
अन्न छू लेने से
जाति धर्म नष्ट नहीं होता है
धर्म इतना कमजोर नहीं होता है
गीता को जरा पढ़ कर देखो
और आगे जरा बढ़ कर देखो
धर्म के नाम पर झगड़ा करना
सत्य पर चलने से डरना
कायरता व मूर्खता है
सबसे सच्चा प्यार करना ही संपूर्णता है।
- सहज