विज्ञापन

न्यू इंडिया है ये

Ankit Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            एक हाथ मे बाइक दूजे मे
        
                                                    
                            
मोबाइल है
न्यू इंडिया है, ये इसका-
‘लाइफ-स्टाइल’ है

नहीं ‘फेस-टू-फेस’ कहीं
मिलता कोई अपना
फॉलो होता सिर्फ
फेसबुक पर हरेक सपना
‘मेल’ और ;मैसेज़’ मे सिमटे
सब रिश्ते-नाते –
आभासी–चेहरों पर
‘आभासी स्माइल’ है

टीवी की आँखों मे
बसने की लेकर आशा
सीख रही पीढ़ी
संस्कारों की नूतन भाषा
‘हेलो’ ‘हाय’ ‘टाटा’
‘ओके वाली ‘मेमोरी’ से-
हुई ‘डिलीट’
प्रणाम-नमस्ते वाली ‘फ़ाइल‘ है

चढ़ा मीडिया के कंधों
बाज़ार शिकारी है
शयन-कक्ष से पूजाघर तक
इसकी यारी है
गाँव-शहर ‘मॉडर्न’ हुए
सब बदल गए चेहरे-
जो जितना लक़दक़
उतनी ऊँची ‘प्रोफ़ाइल‘ है

 -अंकित कुमार सिंह  (प्रेम दिलवाले)
 
हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।  आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Aalam-e-Ghazal Parvez

273 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

11917 कविताएं

View Profile