विज्ञापन

पुष्प तुम इतना कैसे खिलखिला रहे?

Anupam Sanwal

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ऐ पुष्प तुम इतना कैसे खिलखिला रहे?
        
                                                    
                            

एक दिवस बीता तुम्हें खिले,
और दो दिन बचे तुम्हारे हैं निशेष
ये सब जान के भी तुम, हर पल कितना मुस्कुरा रहे।

ऐ पुष्प तुम इतना कैसे खिलखिला रहे?

मृदु ऐसे हो जैसे रेशे,
हल्के फुल्के नाजुक ऐसे।
पराग को भीतर छुपाये हुए
दुस्तर अभिप्रायों से नव जीवन को बचाये हुए।

ऐ पुष्प तुम इतना कैसे खिलखिला रहे?

सुन्दरता है आकर्षण का पाश
खुशबू लाती कितनों को तुम्हारे पास
कहीं कोई भंवरा आ तुम्हें चूस ले
या माली तोड़ तुम्हें बेच दे।
ये सब जान के भी तुम, निर्भय सब को अपने होने का भान करा रहे।

ऐ पुष्प तुम इतना कैसे खिलखिला रहे?

-हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।

 
7 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Rajiv Tyagi

350 कविताएं

View Profile