विज्ञापन

पीड़ा

ASHA PUSHP

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            पीड़ा
        
                                                    
                            
इतनी पीड़ा क्यों दी मुझको,
जीवन रेगिस्तान हो गया ........
अधरों ने स्मृति भी भूली,
नयनों का चंचलपन भूला
तेरे नागफणी से मेरा
दिल तो लहुलुहान हो गया ।
इतनी पीड़ा क्यों दी मुझको,
जीवन रेगिस्तान हो गया
गीतों ने सुर है बिसराया
सरगम रीत गये सब मन के
तुम-सा मीत गवाँया जबसे
कविता का अवसान हो गया
इतनी पीड़ा क्यों दी मुझको
जीवन रेगिस्तान हो गया
घिरे घनद मुखड़ा पर ऐसे,
धूम भरी गोधूलि जैसे
पिघल पिघल आकाश-दीप मन
मेरा अब पाषाण हो गया
इतनी पीड़ा क्यों दी मुझको,
जीवन रेगिस्तान हो गया
अमरबेल बनना चाहा था
कल्पवृक्ष तुमको जाना था
कैसी वह्नी-लपट उठी कि
नन्दन वन वीरान हो गया
इतनी पीड़ा क्यों दी मुझको,
जीवन रेगिस्तान हो गया

डॉ आशा पुष्प
3 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Updesh Kumar

11721 कविताएं

View Profile