विज्ञापन

दरारें

Ashok Kumar Mishra

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            दरकती नहीं दीवारें
        
                                                    
                            
एकाएक
चटकतीं हैं
और आती हैं दरारें
धीरे-धीरे।

अपनी बोझ से
चटक जाती हैं दीवारें
टूटन होती है अन्दर
और सतह पर दीखती हैं दरारें।

दरारें संकेत हैं
विघटन के
तबाही के।

थोड़ा रस भरो
थोड़ी नमी लाओ
थोड़ा लेप लगाओ
दरारों को रोको
आत्मघाती हो सकती हैं दरारें।

अशोक मिश्र
कटनी, म प्र
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all