विज्ञापन

महाभारत

Ashutosh Kukrety

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            रंगभूमि में रंग जमा, जब पाप पुण्य से जीता था।
        
                                                    
                            
एक तरफ थे सौ कौरव,और एक तरफ थे पांडव पांच।
वो राजसभा थी कुरूवंश की, जहां सत्य पर आईं आंच
हार गया जब पुण्य पाप से, धन दौलत और अंतिम आस।
तब द्रोपदी ने करुण आह से, दी मनमोहन को आवाज।
हे मुरलीधर हे मनमोहन, तुम रखो हमारी लाज,
देवकी नन्दन मोहन ने भी, वस्त्र अंबार लगाया था,
दुष्ट दुशासन से मोहन ने द्रोपदी की लाज बचायी थी,
राजवंश के झूट कपट से, पूरा भारत कुरुक्षेत्र में,
मर मिटने को सज्ज खड़ा था, हर कोई इस महासमर में,
नहीं कहीं हो धर्म लोप, तब गीता ज्ञान सुनाया था,
और सत्य को विजय दिलाने, कौरव वंश मिटाया था
राजवंश के झूट कपट ने, एक महायुद्ध को जन्म दिया
महामुनि जी वेदव्यास ने, महाभारत का नाम दिया

- आशुतोष कुकरेती


- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manoj Singh

1541 कविताएं

View Profile