विज्ञापन

बेटी का बचपन

नीता सिंह

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सड़क से गुजरते हुए देखा ,
        
                                                    
                            
भीख मांगते हाथों की रेखा
सात वर्ष की उम्र में सात माह का भाई
गोद उठाकर घूम रही जैसे हो वह माई
रोता बच्चा झुलसती गरमी में छाया
बहन बचाती धूप से ईश्वर की है माया
आधा कपड़ा सिर पर आधा कपड़ा हाथ
आसपास है कोई नहीं, नहीं किसी का साथ
माँ गई है खेत पर करने को मजदूरी
पूरे घर का खाना बनाना बेटी की मजबूरी


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Rajiv Tyagi

350 कविताएं

View Profile