विज्ञापन

शत शत नमन

Bhoop Singh

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            "शत शत नमन"
        
                                                    
                            

चौदह अप्रैल को खिला
उपवन में अनुपम सुमन।
जिसकी महक से महका
भारत का पावन आँगन।
डॉ0 भीमराव अम्बेडकर,
भारत के हैं अनमोल रतन।
नारी को सब हक दिलवाये
संविधान का करके सृजन।
पिछड़ों और दलितों के,
दुखों का कर दिया दमन।
शिक्षा, संगठन, संघर्ष का
दिया देश को नारा नूतन।
छुआछूत को मिटाने का,
आजीवन करते रहे जतन।
समता स्वतंत्रता न्याय भ्रातृत्व
बनाये संविधान की धड़कन।
आज प्यार से लोग उनको,
बाबा साहेब कह करते वंदन।
ऐसे महान युग पुरूष को
करे 'भारती' शत शत नमन।

भूपसिंह भारती,
आदर्श नगर, नारनौल






- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
7 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Aalam-e-Ghazal Parvez

273 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

11917 कविताएं

View Profile