विज्ञापन

बचपन

Bhupendra Shrimali

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            वो रोज़ गिरकर घुटनों के
        
                                                    
                            
घावों में महीन मिट्टी भरना
डंडे को गिल्ली से नाप कर
अंकों के लिए झगड़ना

अपने सखा से बहस में
गिरेबां पकड़ कर भिड़ना
पर उसी के लिए पराये लड़कों से
सांस फूलने तक लड़ना

क्या दिन थे वो बचपन के
खुशियों का जमघट था
बस बस्तों का बोझ छोड़ के
सब कुछ ही नटखट था

न पाने कोई आशा थी
न खोने का कुछ था डर
रुपया दो रुपया पाने को
बड़ों पे रहती थी नज़र
वो उम्र में बड़ों को "तू"
कहने का था मजा
लड़की को रानी बनाके
खुद बन जाते थे राजा

कहीं हुई कोई बात को
न मानने का आनंद
पिटाई थी मंजूर भले
कमरे में कर दो बंद

वो एक कहानी की किताब
दस दोस्तों में विचरती थी
गर्मी की छुट्टियों की आस में
हर दिन हर रात गुजरती थी

कितनी अच्छी हो कोई रात
जब सोकर के हम जगें
जवानी पीछे छूट जाये
बस वो बचपन ही हो आगे

भूपेंद्र श्रीमाली घाणेराव(राजस्थान)

हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें। 
8 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manoj Singh

1541 कविताएं

View Profile