जब मुश्किलें बढ़ती है,
परेशानियां सिर पे चढ़ती है।
ग़मो के बादल छाते है,
सब अपने भाग जाते है।।
तब दोस्त काम आते है...
जब तन्हा अकेले हो,
जिंदगी में झमेले हो।
कोई बचाने नही आता,
सब अपने ही फसाते है।।
तब दोस्त काम आते है ...
जब जोर की भूख लग जाए
और भूखे सोना पड़ जाए
जिंदगी परीक्षा लेने को
जब सामने ही अड़ जाए
तब दोस्त काम आते है...
कोई गलती गर हो जाये
घर वालो की डांट पड़ जाए
और जिंदगी खोने को
ख्याल मन मे आ जाये
तब दोस्त काम आते है...
तब दोस्त काम आते...
हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।