तुम सिर्फ कोई दाग़ नहीं
मेरे चेहरे पर बने
एक ताज हूं
एक तुम ही तो हो
जो मेरे सबसे पास हो
तुम ना होते तो
शायद में खो जाती
झूठी खूबसूरती
की राह पर
मैं भी एक दिन
सो जाती
तुम्हारे साथ से ही तो
मैं जगी हूं
किसी और की चाहत से परे
बस खुद की बनी हूं
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।