विज्ञापन

पहेली

Dinesh Shringi

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            फूलों ने रंगो में जगह बनाई
        
                                                    
                            
या फिर रंगो ने फूलों में बनाई
और फिर इनमें इतनी खुशबू कहां से आई
अद्भुद है ये पहेली
रंगबिरंगी अलबेली

आस्था और विश्वास दिखाई नही देते
प्रबलता है इतनी कि हारने नही देते
एक शून्य जीवन को बुझने नही देते
अद्भुद है ये संयम
इश्वर का उदगम

संगीत प्रकृति से उपजता है
तन मन में गूंजता - चहकता है
एक सुकून है इसके सरगम में
अद्भुद है ये संगम
राग रंग मधुरम
3 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manoj Singh

1541 कविताएं

View Profile