रहम करो
उन बच्चों पर
जो अभी
युद्ध
शब्द का अर्थ
नहीं जानते हैं ,
पेटों में पल रहे
वे बच्चे जो
दुनिया में अभी नहीं
आए हैं.......
क्यों उनके लिए
विषाक्त वातावरण बना रहे हो।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।