विज्ञापन

प्रेम

Harish Mamgain

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            प्रेम
        
                                                    
                            

दीवारों का भवन है भंगुर
सनातन एक महल जमाएं
प्रेम के स्तंभों पर टिका हो
भावनाओं की ईंटें लगाएं
दिल कलकल करता बहे
मन की बगिया को सजाएं
ख़ुशियों का आँगन करें तैयार
उम्मीदों की सीढ़ियां लगाएं
हास की प्राचीर तानें
आनन्द के नगीनें जड़ाएं
मृदु रोष हो पर प्रेममय हो
अठखेलियों के रास्ते फैलाएं
प्यार के झरने रहें प्रवाहित
कुछ इस तरह ग़ुस्सा जताएं
मधुर स्वप्नों की रात्रि में
स्नेह की चाँदनी फैलाएं
तुम रूठो तो हम मनाएं
हँस कर जीवन किश्ती चलाएं
तुम हॄदय के पृष्ठ खोलो
हम तुम्हारे मन की बताएं
प्रेम के स्वर चहुँ ओर बिखरें
ज़िन्दगी को ऐसी बाँसुरी बनाएं

© हरीश ममगाई

हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
7 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all