हार गए तो सीख मिली
जीत गए तो हार मिला
जीत गए तो अच्छा है
हार गए तो कोशिश करना।।
हार से बिल्कुल ना घबराना
हार गया तो चिंता मत कर
तेरी हार जीतने वाला पहना
तू नए सिरे से तैयारी करना ।।
हार जीत का चक्कर छोड़ो
हार जीत दोनो अच्छा मानो
हार मिली तो मत पछताना
जीत मिले तो खुश हो जाना।।
कोशिश अपनी जारी रखना
तुम कर्म निरंतर करते रहना
हार मान कर बैठ ना जाना
अपना लक्ष्य निर्धारित करना।।
कोई कितना बुरा बोल दे
सुनकर उसकी बात टाल दो
कवि होरीलाल *विनीता* कहते
तुम जीतने में सारा ध्यान लगाना।।
-कवि होरीलाल विनीता
अंतरी रानीगंज
प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश