आना जाना जाकर फिर आना
ये सिलसिला पुराना है
अलग अलग किरदारों में
जीवन यहाँ बिताना है
चार दिन की चाँदनी
फिर अंधेरी रात है
तेरा तेरे साथ प्यारे
मेरा मेरे साथ है
कर इबादत उस प्रभु की
उस प्रभु से प्यार कर
मान कर औरों का प्यारे
खुद पे न गुमान कर
तू पानी का बुलबुला
माटी का इक ढेला है
क्या ही तेरी जात प्यारे
क्या तेरी औकात है
अपने अभिनय की क्षमता से
सब का दिल बहलाना है
काम ऐसा कर जा प्यारे
जो ढूँढे तुझे ये जमाना है
बैठ मत करतब दिखा
ऐसी मिसाल कायम कर
कि जब तेरा पर्दा गिरे
तालियाँ बजती रहें
तालियाँ बजती रहें
पूनम निगम