विज्ञापन

परेशान है क्या !

Kundan Anand

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कलम छोड़ के उठ गया परेशान है क्या
        
                                                    
                            
दिल को कागज पर रखना आसान है क्या

प्रश्न है कि कौन अमन का दुश्मन है
उत्तर देखो शायद पाकिस्तान है क्या

अभी अभी घोषित हुआ है वो महान
पता लगाओ आदमी धनवान है क्या

तुमसे ही बस क्यों वो लड़ना चाहता है
शायद तुमसे कुछ अधिक बलवान है क्या

हँसते उसको हम कभी देखे नहीं
प्राणी हद से ज्यादा बुद्धिमान है क्या

चाहकर भी झूठ वह न कह पाया
गाँव से आया हुआ इंसान है क्या

कुंदन आनंद

हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।

 
7 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Shweta Rastogi

4 कविताएं

View Profile

hem priya

456 कविताएं

View Profile

Anil Pandey

324 कविताएं

View Profile