प्रशासन हो अगर सक्त तौ जानौ चुनाव है
मिल जाय जो अभिव्यक्ति तौ जानौ चुनाव है
जनता की समस्याओं को सुनने के लिए जो
नेता अगर दे वक्त तौ जानौ चुनाव है (1)
मन में न हो गुमान तौ जानौ चुनाव है
नेता करै सम्मान तौ जानौ चुनाव है
कोरोना के बढै केस चहे रोज भले ही
लागै न लाकडाउन तौ जानौ चुनाव है (2)
रैली हो रोज रोज तौ जानौ चुनाव है
जनता करै जो मौज तौ जानौ चुनाव है
बचने के लिए भीड़ में कोरोना से अगर
मिल जाय नई खोज तौ जानौ चुनाव है (3)
सुशील कुमार
हबीबपुर धौरहरा बाराबंकी उत्तर प्रदेश
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।