विज्ञापन

बरसती बूंदें

राजपूत गोकुल

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            बूंदें बरस रही है आसमां से
        
                                                    
                            
अपने ही संगीत की धुन में
गुनगुनाती हुई जो
एहसास करा रही है मुझे
सावन की बरसती घटाओं में
थिरकते उन कदमों के आहटों की
जब तुम इठलाती इतराती
मदहोश झूम जाती थी।
जुल्फों से पानी झटकाती हुई बरसती बूंदों के संगीत में
बस यही पल तो मेरे थे
जिनका एहसास
मैं आज भी करता हूं
इन बूंदों के संगीत के सहारे
जो टपकती हैं घनघोर घटाओं से
जिनमें तुम समाई हुई हो

© राजपूत गोकुल मौरा
पिथौरागढ़ उत्तराखंड
मौलिक स्वरचित रचना


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Monika Verma

105 कविताएं

View Profile

hem priya

441 कविताएं

View Profile