विज्ञापन

जीवन एक संघर्ष

maharshi dubey

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जीवन एक संघर्ष है
        
                                                    
                            
कभी विषाद कभी हर्ष है
प्रत्येक दिन नयी चुनौती है
प्रत्येक दिन नयी कसौटी है
कभी अर्श कभी फर्श है
जीवन एक संघर्ष है l

कभी पा लेने का सुख है
कभी खो देने का दुख है
उतार भी है चढ़ाव भी
लगाव भी है अलगाव भी
कभी यश कभी अपयश है
जीवन एक संघर्ष है l

जीवन बड़ा है अनमोल
इसका नहीं कोई मोल
जीवन समय की धारा है
अंधकार में रौशन सितारा है
कभी फर्ज़ कभी कर्ज़ है
जीवन एक संघर्ष है l

हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

hem priya

444 कविताएं

View Profile

SANDEEP PANDEY

80 कविताएं

View Profile

Arjun Prabhat

37 कविताएं

View Profile