प्रतिस्पर्धा की दुनियां में
चमका मेहनत का नाम
दिलों-से मिली दुआ जिन्हें
है उनके संग सम्मान।
चमकती आंखों में
झांक के देखो
नम पलकों की छांव कही
सफलता चाहें जितनी मिले
ख़ुशियां है एक ताज़ सही।
जिस पल में सबका साथ है
वो यादें अमूल्य सौगात है
अपनों में ये जीवन बीते
लम्हा सपनों का मोहताज़ है।
रंग-भेद सब अपने जगत में
न-कोई किसी-से पराया है
एक मानव ने रब से मिलकर
पूरा ब्रह्माण्ड रचाया हैं।
ज़रा गोर से फ़िर से देखो
काल ने संस्करण दोहराया है
आखिरी में मै कहूे गर्व से
कर्मों ने संसार चलाया हैं।।
-M K Yadav
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।