विज्ञापन

नये साल में नया नया सब कुछ हमको करना है

Mahesh Negi

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            नये साल में नया नया सब कुछ हमको करना है
        
                                                    
                            
शत्रुता भुलाकर सबके मन मे प्रेम भाव जगाना है
अच्छे विचार उपजे हर दिल में हो बस प्यार समाया
बीते कल को भूलो देखो नया साल है आया

कदम कदम मिले सफलता दूर हो सब बाधायें
रोज महेनत करें हम स्वंय अपना भाग्य बनायें
जिसने किया परिश्रम जग में लक्ष्य उसी ने पाया
भूल जाओ 2017 में क्या खोया क्या है पाया
बीते कल को भूलो देखो 2018 का साल है आया

नये साल में महेनत कर हर मुश्किल से पार पाना है
लक्ष्य कितना भी हो दूर हमे हर हाल में बढ़ते जाना है
अपनी संस्कृति और देश का गुमान दुनिया को दिखाना है
नफरतों को भुलाकर हर दिल में देश प्रेम जगाना है
बीते समय को छोड़कर नये साल को गले लगाना है

नयी सुबह नये मौसम से आओ कर लें यारी
नयी किताबें कलमे ताकत बने हमारी
2018 का वर्ष आप सब के लिय हो मंगलकारी
2017 का सब पुराना भूलाना बस याद रखना कुक्की की यारी

- महेश सिहं नेगी

हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें। 
8 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all