राखी का त्यौहार आया
ख़ुशियों का सौगात लाया
दूर देश से बहन को मिलने
भाई लेकर उपहार आया
चंदन चावल घी मिठाई
आरती की थाली सजाई
बहनों ने देखो राखी से
भर दी भाई की कलाई
ख़ुशी से झूम उठा है भाई
रेशम के डोर बांध कलाई
सुख दुःख में साथ पाने की
वचन पा बहन फुले न समाई
- मनोहर कुमार सिंह
भागलपुर, बिहार
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।