विज्ञापन

कच्चे धागे

Mihir Ranjan

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            दिलों से बंधें ये कच्चे धागे हैं
        
                                                    
                            
तन्हाई के लम्हें, वक्त से आगे हैं
आज की नींदें हैं,कल के सपने हैं
पर अतीत के साए,आँखों में जागे हैं

ख्वाब, ख्यालों से भी तेज़ भागे हैं
ये आसमाँ ज़मीं सा क्यों लागे है?
एक तलब है,शायद बेमतलब है
जिसकी डोर ये कच्चे धागे हैं

'मैं' और 'हम' यहाँ दो अभागे हैं
वक्त से ज़्यादा वक्त की माँगें है
जो जुड़ के भी ना जुड़ पा रहें
वो कच्चे रिश्तों के कच्चे धागे हैं

हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all