विज्ञापन

नारी

Namita Panda

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            आओ सुनाऊं तुमको मैं!
        
                                                    
                            
नारी की व्यथा कथा!!
नारी की जुबानी नारी की कहानी!
कहती हूं मैं सत्य कथा!!
******************
पिता ने त्यागा बोझ समझ!
ससुराल में भी न मिला सम्मान!!
पराये घर की बेटी कहकर!
हरदम किया उसका अपमान!!
**********************
घर में थी तब बेटी थी!
भगिनी इक भाई की !!
बहु बनी पराये घर में!
जननी बन फिर आई!!
******************
हर रिश्ते को निभा चली!
पर उफ कभी न किया!!
सबको जोड़ रखने की खातिर!
जुबां को भी सी लिया!!
******************"""
कौन समझेगा व्यथा कथा!
सबको अपनी ही फ़िक्र रही!!
घर की प्रमुख प्रमुख बातों में!
ना उसकी कोई ज़िक्र रही!!
********************
हर कर्तव्य निभाती वह. तो !
जननी से ले महरी बन !!
नारी ही कर सकती है!
घर की रक्षा प्रहरी बन!!
******************"
फिर भी न समझे कोई!
तानों से उतारें आरती!!
चुप रहकर वो सहती जाए!
जैसे धरे धीरज धरती!!
****************


-- स्मृति


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
5 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Rajiv Tyagi

350 कविताएं

View Profile