विज्ञापन

3 और मुक्तक

Neeraj Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            प्याला मदहोशी क्या देगा जो तेरी नजरें देती है
        
                                                    
                            
मैकादा खुशबू क्या देगा जो तेरी जुल्फें देती हैं
मिलन भुवन में कब होगा ये तो मौला ही जाने
तेरी आहट ही रुख़सारों को लाल सुर्ख कर देती है

यादों ने इन आंखों को आँसू में डुबोये है
हमने तो तेरी खातिर चैन औ सुकूँ भी खोये हैं
हिज्र ए बादल भिगोयेंगे बरसकर अब मुझे कितना
उसके रुखसार ने बदन के हर इक रोम भिगोये हैं

तेरी यादों का हर हाला,का प्याला हम भी पी लेते
सह लेते हिज्र तेरी, ये जीवन हम भी जी लेते
मगर एहसास को तेरे रखे, किस दिल अटारी में
तीर याद ए नयन हर भीत को भी भेद देते हैं ।।


नीरज कुमार द्विवेदी
बस्ती - उत्तर प्रदेश

हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें। 
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Rajiv Tyagi

350 कविताएं

View Profile